फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Birsa Munda's life struggle is a source of inspiration for Indian youth: Prof. Purna Prabha

बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : प्रो. पूर्ण प्रभा

Sun, 16 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda's life struggle is a source of inspiration for Indian youth: Prof. Purna Prabha
फोटो संख्या:61- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम को संबो​धित करती प्राचार्य डॉ. पूर्
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने किया। उन्होंने बताया कि मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध एक सशक्त आंदोलन का सूत्रपात किया और विभिन्न समुदायों को एकजुट कर उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष की अगुवाई की। उनके जीवन मूल्य आज भी भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यदि आज का विद्यार्थी बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता, सहअस्तित्व और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाए, तो वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जितेंद्र ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का नेतृत्व करते हुए समाज को प्रकृति से जुड़कर जीवन जीने की एक अनूठी प्रेरणा दी। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. हीरा सिंह ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा द्वारा जेल के अंदर भी अपनाए गए जीवन मूल्यों से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य प्रो. विजय यादव, एनसीसी प्रभारी प्रो. (डॉ.) कैप्टन शमशेर सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. रेनू यादव, प्रो. विकास, डॉ. पविता यादव, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. पूजा रानी, डॉ. विजया बाई, डॉ. अशोक कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed