{"_id":"657c9ce07ba58928b406aa27","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-school-bus-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5955-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Sat, 16 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मेघनवास निवासी पवन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपनी बाइक पर किसी काम के लिए महेंद्रगढ़ आ रहा था। जब वह गांव डुलाना के एक पेट्रोल पंप नजदीक मेघनवास चौक पर पहुंचा तो वहां 69 वर्षीय धर्मपाल अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर अपनी साइड से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मेघनवास से महेंद्रगढ़ की ओर से एक निजी स्कूल की बस का चालक ने गफलत, लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और धर्मपाल को टक्कर मार दी। नीचे गिरने के कारण उसको काफी चोटें आई। राहगीरों ने धर्मपाल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पवन के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।