{"_id":"66ddfc36429bd4711e0ad574","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115905-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Mon, 09 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शनिवार शाम छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सिंघाना जिला झुंझुनू (राजस्थान) निवासी अतरलाल ने बताया कि उसका भतीजा 29 वर्षीय रौनक बावल (रेवाड़ी) में एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और रविवार की छुट्टी होने के कारण शनिवार शाम को अपने घर आ जाता था। कंपनी से काम खत्म करके वह शनिवार को अपनी बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे नीरपुर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया, किंतु उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।