फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike collides with a tree standing on the roadside, woman and youth die

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई बाइक, महिला व युवक की मौत

Tue, 27 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a tree standing on the roadside, woman and youth die
कनीना। गांव करीरा से कोटिया जाने वाले लिंक मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। अभी तक मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है, शवों का मंगलवार को परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सोमवार को दोपहर को करीरा से कोटिया जाने वाले लिंक मार्ग पर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने भड़फ निवासी महिला ममता को मृत घोषित कर दिया। युवक गोलू को प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हाई सेंटर ले जाते समय युवक गोलू ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेकर पर उछलकर बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed