फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Big Income Tax raid in Deroli Jat of Narnaul, Hyderabad based real estate company accused of tax evasion

Narnaul: डेरोली जाट में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, हैदराबाद की रियल एस्टेट कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 10:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 19 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए बीएसएफ जवानों को भी साथ रखा है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
Big Income Tax raid in Deroli Jat of Narnaul, Hyderabad based real estate company accused of tax evasion
इनकम टैक्स विभाग की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के डेरोली जाट में मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग की रोहतक टीम ने एक बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई हैदराबाद की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े टैक्स चोरी के मामले में की गई है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी पर हजारों करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।

विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग की टीम सुबह-सुबह डेरोली जाट पहुंची और संबंधित ठिकानों पर जांच शुरू की। टीम ने दस्तावेजों की गहन छानबीन शुरू की और पूछताछ में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह रेड विशिष्ट लोकेशन के आधार पर की गई है, जहां कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस छापेमारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए बीएसएफ जवानों को भी साथ रखा है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला रियल एस्टेट कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जुड़ा है, जिसमें नकद लेन-देन और फर्जी बिलों का उपयोग शामिल हो सकता है। जांच में कंपनी के कागजात, कैश मेमो और अन्य डिजिटल डेटा की गहन पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed