फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bidding a final farewell to her mother, the daughter fulfilled her filial duty.

Mahendragarh-Narnaul News: बेटी ने अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए निभाया संतान धर्म

Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bidding a final farewell to her mother, the daughter fulfilled her filial duty.
फोटो नंबर-08अपनी मां की अर्थी को कांधा देती बेटी आशी। स्रोत: परिजन - फोटो : अमर उजाला/संवाद
नारनौल। बदलते समाज में बेटियां अब केवल परिवार की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि हर उस परंपरा को भी नई दिशा दे रही हैं जिसे कभी केवल बेटों से जोड़ा जाता था। ऐसा ही भावुक दृश्य सोमवार को नारनौल में देखने को मिला, जब एक बेटी ने उसकी मां को अंतिम विदाई देते हुए संतान धर्म निभाया और मुखाग्नि देकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड निवासी मंजू देवी (55) का रविवार को कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। वह पिछले सवा तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

मंजू देवी के पति बजरंग शहर के प्रसिद्ध शीशा व्यापारी हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कनिका विवाहित है, जबकि छोटी बेटी आशी अग्रवाल बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के निधन की सूचना मिलते ही आशी बेंगलुरु से नारनौल पहुंची। मोड़ा वाला मंदिर में अंतिम संस्कार की तैयारियों के बाद श्मशान घाट में भावुक माहौल के बीच आशी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
अंतिम संस्कार में शामिल व्यापारियों और समाज के लोगों ने कहा कि बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं और परिवार का मजबूत सहारा बन रही हैं।

इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, महेंद्र शर्मा, नीरज अग्रवाल, विक्की सोनी सहित अनेक लोगों ने मंजू देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed