{"_id":"69adbea550e918524e0fdf0c","slug":"bhavana-is-busy-preparing-for-the-national-level-archery-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1005-136969-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी भावना
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17नेताजी सुभाष स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करती भावना। स्रोत-स्वयं
नारनौल। तीरंदाज भावना इन दिनों राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता में चयन के लिए भावना को पहले राज्य स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ट्रायल के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। तीरंदाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना भावना का लक्ष्य है।
मोहल्ला मियां की सराय निवासी कैलाश चंद व माता सुनीता देवी के घर 18 अक्तूबर 2004 को भावना का जन्म हुआ। भावना की बचपन से ही खेल कूद में रुचि रही और वह शाम के समय खेलने घर के पास बने स्टेडियम में जाने लगी।
स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करते बच्चों को देखकर उसे भी इच्छा हुई और कोच विनय कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करना शुरू कर दिया। इसके बाद भावना ने अनेक जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और अनेक पदक जीते।
विज्ञापन
गत वर्ष आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण व सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। कोच विनय कुमार ने बताया कि बहुत कम समय में भावना ने नियमित अभ्यास से बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है वह खेल के उच्चतम स्तर तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन करेगी।
-- -- -- -
खेल से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन को एक नई दिशा मिलती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। जिसके लिए मैं नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। लड़कियों से मेरी अपील है कि खेल को चुनें और आगे बढ़े। -भावना, तीरंदाज