फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bharat Vikas Parishad branch Mahendragarh celebrated Teej festival

Mahendragarh-Narnaul News: भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने मनाया तीज महोत्सव

Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad branch Mahendragarh celebrated Teej festival
फोटो संख्या:53- तीज पर्व पर निजी मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में झूला झूलती महिलाएं--स्रोत- स
महेंद्रगढ़। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से तीज महोत्सव, परिवार मिलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार देर शाम गौशाला रोड स्थित एक निजी समारोह में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहले महिलाओं ने तीज व सावन के गीत गाकर झूला झूलने की रस्म अदा की और तीज महोत्सव मनाया। इसमें छोटे बच्चों में लक्षिका जिंदल व जिया सैनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शाखा के सदस्य इंद्रलाल शर्मा ने तीज के गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉ. मनीष यादव उपाध्यक्ष आप हरियाणा ने भारत विकास परिषद के कार्यों से प्रभावित होकर परिषद की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में विनय कुमार खेड़ीवाले, अवधेश यादव, डॉ. मनीष यादव, डॉ. भूषण तिवाड़ी, रामकुवांर झुकिया, एडवोकेट राजकुमार यादव ने सदस्यता की शपथ ली।
विज्ञापन

डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि भारत विकास परिषद बच्चों को संस्कारित करते हुए राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने इस संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता की भी सराहना की। मंच संचालन शाखा सदस्य दिलीप गोस्वामी ने किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने सभी आए हुए विशिष्ट अतिथियों, अतिथियों, शाखा सदस्यों व कार्य संभाल रहे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

फोटो संख्या:53- तीज पर्व पर निजी मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में झूला झूलती महिलाएं--स्रोत- स

फोटो संख्या:53- तीज पर्व पर निजी मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में झूला झूलती महिलाएं--स्रोत- स

फोटो संख्या:53- तीज पर्व पर निजी मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में झूला झूलती महिलाएं--स्रोत- स

फोटो संख्या:53- तीज पर्व पर निजी मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में झूला झूलती महिलाएं--स्रोत- स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed