{"_id":"689a29ebed16f1a6f50399d7","slug":"bhagwati-killed-mahishasura-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119186-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भगवती ने किया महिषासुर का संहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भगवती ने किया महिषासुर का संहार
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव करीरा में बाबा भीखम मंदिर में देवी भागवत कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं-स
कनीना। गांव करीरा में बाबा भीखम मंदिर में देवी भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य ने भगवती ने महिषासुर के संहार के वर्णन का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा के पांचवें दिन मां भगवती के प्रकट होने, महिषासुर जन्म कथा व देवी का प्रादुर्भाव संवाद की व्याख्या की गई।
कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होते ही श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ झूम उठे। कथा के दौरान झांकियों ने श्रोताओं को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन कराए।
व्यास पीठ से पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि मां आदिशक्ति ने दुर्गा के रूप में अवतार लिया था। उनका यह अवतार दानवों के संहार के लिए हुआ था। उन्होंने ऐसे दानवों से पृथ्वी व स्वर्ग को मुक्त कराया जिनका संहार करना देवताओं के वश में नहीं था। केदार नाथ शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान रामपत, दिनेश शर्मा, सुभाष, ओमप्रकाश बीरमति, सुनीता देवी संतोष देवी, रजनी, रोशनी देवी, शकुंतला, कुसुम लता, मनीषा, कमलेश मौजूद रही।