फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bavva's team defeated BMD Club Kapuri by ten wickets.

Mahendragarh-Narnaul News: बव्वा की टीम ने बीएमडी क्लब कपूरी को दस विकेट से हराया

Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bavva's team defeated BMD Club Kapuri by ten wickets.
फोटो संख्या:81- गांव भड़फ में क्रिकेट प्रतियोगिता खेलते ​खिलाड़ी--स्रोत- कमेटी
कनीना। गांव भड़फ में बीबीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन सात मुकाबले खेले गए। वहीं बव्वा की टीम ने बीएमडी क्लब कपूरी को दस विकेट से हराया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया कि पहला मुकाबला पाथेड़ा व सीहोर के मध्य खेला गया। पाथेड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। सीहोर की टीम ने सात ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 69 रन ही बना सकी। पाथेड़ा की टीम ने मुकाबला 68 रन से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला बहाला व गहली के मध्य खेला गया। बहाला ने बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। जवाब में गहली की टीम ने छह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। बहाला की टीम दो रन से जीत गई।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला नाहड़ व नांगल जमालपुर के मध्य खेला गया। नाहड़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। जवाब में नांगल जमालपुर टीम ने पांच ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए। नाहड़ की टीम 32 रन से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मुकाबला नांगल जमालपुर व महेंद्रगढ़ की टीम के मध्य खेला गया। नांगल जमालपुर की टीम ने पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। महेंद्रगढ़ की टीम ने पांच ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मात्र 24 रन ही बनाए। नांगल जमालपुर की टीम 62 रन से जीत गई।
पांचवां मुकाबला बव्वा व दखोरा की टीम के मध्य खेला गया। बव्वा की टीम ने पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। जवाब में दखोरा की टीम ने पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मात्र 57 रन बना सकी और तीन रन से हार गई।
छठा मुकाबला नाहड़ व करीरा के मध्य खेला गया। नाहड़ की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। जवाब में करीरा की टीम ने छह और में पांच विकेट के नुकसान पर मात्र 57 रन बनाए। नाहड़ की टीम ने मुकाबला 26 रन से जीत गई।

सातवां मुकाबला बीएमडी क्लब कपूरी व बव्वा के टीम के मध्य खेला गया। बीएमडी क्लब कपूरी ने छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए। जवाब में बव्वा की टीम ने पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाकर मुकाबला दस विकेट से दर्ज की।
इस अवसर पर अमरजीत कुमार, अजीत, बाबूलाल, जितेंद्र, कृष्ण, विक्रम, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, रोहित, मोनी, देवेंद्र, गुलशन, नवीन, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed