फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Basai became the winner by defeating Malda's team in the final.

Mahendragarh-Narnaul News: फाइनल में मालड़ा की टीम को हराकर बसई बनी विजेता

Tue, 17 Feb 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Basai became the winner by defeating Malda's team in the final.
फोटो संख्या:66-गांव  जेरपुर में  क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता ​खिलाड़ी---संवाद
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में मालड़ा की टीम को हराकर बसई विजेता बनी। वहीं मैन ऑफ द मैच आशु बसई बने।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को खातौद व मालड़ा के मध्यम सेमिफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में खातौद की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मालड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 68 रन बनाए जबकि खातौद की टीम 10 ओवर में 49 ही रन बना पाई। इस मैच में मालड़ा की विजेता रही। मैच में मैन ऑफ द मैच मोहित मालड़ा को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमिफाइल मैच रिवासा और बसई के मध्यम खेला गया। बसई ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। रिवासा की टीम ने 10 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी बसई की टीम ने 9.3 ओवर में 107 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मैच में मैन द मैच मैजर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बसई व मालड़ा के मध्य खेला गया। मालड़ा की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बसई की टीम ने 10 ओवर में 100 रन बनाए। जबकि मालड़ा की 80 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच आशु बसई को दिया गया। मैच में ऑफ द सीरिज वीरू बसई को दिया गया। मंगलवार को विजेता टीम को मेले के अवसर पर इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
सुरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को मेले मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। मेले में कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लंबी व ऊंची कूद आयोजित की जाएगी। वहीं 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर लड़कियों की ओपन दौड़ भी आयोजित की जाएगी।

इसके साथ-साथ 10 वर्ष तक के बच्चों की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र यादव, बृजलाल पूर्व सरपंच, हरिकेश, कर्ण सिंह फौजी, रविंद्र सरपंच उष्मापुर, राजबीर सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed