{"_id":"6aa44f31f093150e26023a88","slug":"another-dengue-patient-found-in-the-district-the-count-has-reached-11-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145181-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में एक और मिला डेंगू मरीज, 11 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में एक और मिला डेंगू मरीज, 11 पहुंची संख्या
विज्ञापन
नारनौल। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिलने से इस वर्ष संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार डेंगू के मामले कम हैं। वर्ष 2025 में 57, 2024 में 62 और 2023 में 44 मरीज मिले थे।
उप सिविल सर्जन मनीष यादव ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच और इलाज निशुल्क उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में डेंगू जांच के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे अधिक फीस लेने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इस अभियान में अन्य विभागों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा है।
डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में 152 टीमें घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर रही हैं। अब तक 900 से अधिक घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएचसी स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमें गठित की गई हैं। वहीं पीएचसी से जिला अस्पताल तक अलग डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और सावधानी बरतने की अपील की है।