{"_id":"662ec1d22e67dd71600f0826","slug":"bardana-finished-in-grain-market-how-will-mustard-lifting-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109153-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में बारदाना खत्म, कैसे होगा सरसों का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में बारदाना खत्म, कैसे होगा सरसों का उठान
Mon, 29 Apr 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70-उठान न होने की वजह से अनाज मंडी महेंद्रगढ़ मे रखें सरसों से भरे बैग--स्रोत--संवा
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ और कनीना अनाज मेंडी में धीमी उठान की वजह से जगह का अभाव बना हुआ है। मंडियों में ढेरी लगी हुई है। दो दिन से बारदाना खत्म हो चुका है। सरसों भराई में किसानों को परेशानी आ रही है। मंडी में कुछ ही आढ़तियों के पास बारदाना बचा हुआ है। इसके लिए जिम्मेदारों ने सोमवार को बारदाना आने की संभावना जताई है।
सोमवार को हैफड़ खरीद एजेंसी सरसों की खरीद करेगी। ऐसे में जगह के अभाव में कैसे खरीद शुरू होगी। सरसों को रोहतक, गोहाना, इसराना व खोरी गोदामों में भेजा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम परिवर्तनशील की चेतावनी दी हुई है इसके बावजूद भी जिम्मेदारों ने मंडियों में उठान में कोई तेजी नहीं लाई है। महेंद्रगढ़ मंडी में 42 प्रतिशत व सतनाली में 54 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ है। अभी तक सतनाली व महेंद्रगढ़ में 148,277 क्विंटल सरसों खुले आसमान ने नीचे पड़ी है।
महेंद्रगढ़ मार्केट सचिव कोमिला ने बताया अनाज मंडी में सोमवार को बेरी, जासावास, नांगल हरनाथ, मुड़ायन, बचीनी, खैरोली, मेघनवास, बुचौली, गागड़वास के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
कनीना मार्केट सचिव नुकुल यादव ने बताया कि सरसों की अधिक आवक होने व उठान कार्य में तेजी लाने के लिए नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में 29 को सरसों खरीद के लिए नए गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। इस दिन पहले से जारी किए गए गेट पास वाले किसानों की ही सरसों खरीद होगी।
महेंद्रगढ़ मंडी में यह है सरसों खरीद व उठान की स्थिति
कुल खरीद 163691 क्विंटल
कुल उठान 94976 क्विंटल
उठान शेष 68715 क्विंटल
सतनाली मंडी में यह हैं खरीद व उठान के हालात
कुल खरीद 146534क्विंटल
कुल उठान 66972 क्विंटल
उठान शेष 79562 क्विंटल
गेहूं के एक दाने का भी नहीं हो पाया है उठान
कुल खरीद 43337 क्विंटल
कुल उठान 6145 क्विंटल
उठान शेष 37192 क्विंटल