{"_id":"5fcbcec58ebc3ecfa901465f","slug":"bar-association-seeks-support-for-market-closure-on-14th-traders-will-decide-today-narnol-news-rtk585188021","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को बाजार बंद के लिए बार एसोसिएशन ने मांगा समर्थन, आज फैसला लेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को बाजार बंद के लिए बार एसोसिएशन ने मांगा समर्थन, आज फैसला लेंगे व्यापारी
विज्ञापन
जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करवाने कि मांग को लेकर बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के वकीलों की टीम ने 13वें दिन व्यापार मंडल के प्रधान से मुलाकात की।जिसमें 14 दिसंबर को महेंद्रगढ़ बंद के लिए समर्थन मांगा। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बंद पर सर्व सम्मति के लिए रविवार को कमला धर्मशाला में बैठक बुलाई है। जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत यादव ने बताया कि वकीलों की टीम पंद्रह टीम गावों में जाकर लोगों का समर्थन जुटा रही हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। महिला अधिवक्ताओं की एक टीम शहर में महिलाओं से संपर्क कर रही है। जिस तरह से लोगों का समर्थन आंदोलन को मिल रहा है उसके अनुसार वह दिन दूर नहीं जब जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में होने का सपना पूरा हो जाएगा। प्रधान अजीत यादव ने कहा जनता का संघर्ष रंग लायेगा ओर सरकार को झुकना पड़ेगा। शनिवार को धरने पर जिला पार्षद गौतम बुडीन ने धरना स्थल पर पहुंच कर जिला मुख्यालय की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ की जनता अब ओर अन्याय सहन नहीं करेगी। अपना हक लेकर रहेगी। जिला परिषद के भावी उम्मीदवार प्रवीण राव ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। सतनाली के निवासी पवन कुमार ,विक्रम डुलाना सहित अन्य लोगों ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
बार प्रधान अजीत यादव ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल की शहर के व्यापारिक, सामाजिक संगठनों के साथ बैठक हुई। जिसमें 14 दिसंबर को बाजार बंद के लिए समर्थन मांगा। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि रविवार को शाम पांच बजे कमला भवन धर्मशाला में व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों की मिटिंग होगी। जिसमें बंद पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिसमें बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल रहेगा।