फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association President, Vice President and Executive Committee took oath

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन प्रधान, उप प्रधान सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Mon, 24 Mar 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bar Association President, Vice President and Executive Committee took oath
फोटो संख्या:78- बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में मुख्याति​थि विधायक  कंवर सिंह यादव का स्वागत​ करते 
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। विशिष्ठ अतिथि सेशन जज नरेंद्र सुरा, एसडीएम अनिल कुमार, जज गौरव खटाना, प्रदीप कुमार, रितु तंवर मौजूद रहे। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में बार के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर आरओ विनोद तंवर व एआरओ आलोक खैरवाल ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रधान संदीप यादव रिवासा, उप प्रधान सतीश कुमार, सचिव शर्मिला देवी, सह सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने बार एसोसिएशन के विकास के लिए पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। नवनिर्वाचित प्रधान संदीप यादव ने विधायक के सामने बार एसोसिएशन का विकास कार्य करवाने की मांग की गई है। उन्होंने जिला मुख्यालय, एडीजे कोर्ट, बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी बनवाना, लिफ्ट चालू करवाना, साफ-सफाई करवाने, महिलाओं के लिए अलग से रूम बनवाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे व मांगों को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे। वह हमेशा बार एसोसिएशन के लिए तत्पर तैयार रहेंगे। आरओ विनोद तंवर व एआरओ आलोक खैरवाल ने चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके लिए हम न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर अधिवक्ता हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए। समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके। विधायक ने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों के अधिकारों की रक्षा करें और उनके लिए न्याय की राह को सुगम बनाएं। नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक कंवर सिंह यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed