फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association elections today, 224 advocates will participate in the election process

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 224 मतदाता लेंगे चुनाव प्रक्रिया में भाग

Thu, 15 Dec 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections today, 224 advocates will participate in the election process
बार एसोसिएशन के प्रधान सहित उप प्रधान, सचिव व सहसचिव पदों के लिए शुक्रवार को मतदान करवाया जाएगा। मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। मतदान के दौरान स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगी। मतदान सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत और सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि बार चुनावों में प्रधान, उपप्रधान, सचिव तथा सह सचिव के लिए मतदान होगा। कोषाध्यक्ष के पद के लिए पहले ही निर्वाचित किया जा चुका है। बार चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बार स्थित पुस्तकालय में करवाया जाएगा। शाम 5 बजे तक चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों में 224 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान पुलिस की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन

यह उम्मीदवार हैं मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए दावेदार मुकेश बाघोतिया, राजीव व सुजाता शेखावत, उप प्रधान के लिए नरसिंह, नवीन कुमार जोशी, सचिव पद के लिए सत्यवीर बुडिनिया, सुबोध तथा सह सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार, ज्योति अग्रवाल के बीच मुकाबला है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल यादव को पहले ही निर्वाचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दो दिवसीय रखा वर्क सस्पेंड
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की प्रधान बंशीलाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में बार काउंसिल चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन मींदरजीत यादव के पिता श्रीराम सिंह के निधन पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। इस दुख की घड़ी में बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने दो दिन का पूर्ण रूप से कार्य निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed