{"_id":"68f13a0d8c9ef1733304612d","slug":"ban-on-charging-children-for-magic-shows-or-private-events-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131150-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों से पैसे लेकर मैजिक शो या निजी कार्यक्रम पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों से पैसे लेकर मैजिक शो या निजी कार्यक्रम पर रोक
Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10जादू का शो दिखाता जादूगर। फाईल फोटो
नारनौल। अब जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों से पैसे लेकर मैजिक शो या अन्य निजी मनोरंजन कार्यक्रम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा पंचकूला ने आदेश जारी किया है। कहा गया है कि किसी भी स्कूल में बिना अनुमति ऐसे कार्यक्रम करवाने पर संबंधित स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि अब विद्यालयों में छात्रों से राशि एकत्रित कर मैजिक शो नहीं करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नए आदेश के अनुसार यदि किसी विद्यालय में किसी प्रकार का कार्यक्रम करना आवश्यक हो तो पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे कार्यक्रम निशुल्क होंगे।