फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baljit emerged as the winner in wrestling, while Krishan from Jind won in the running event.

Mahendragarh-Narnaul News: कुश्ती में बलजीत तो दौड़ में जींद के कृष्ण बने विजेता

Tue, 20 Oct 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baljit emerged as the winner in wrestling, while Krishan from Jind won in the running event.
फोटो संख्या:-55 गांव सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिर में मटका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती म
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मेले के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में 5100 रुपये की कुश्ती बलजीत बाघोत ने जीती, जबकि 3100 रुपये की कुश्ती कृष्ण खरौली के नाम रही। 2100 रुपये की पहली कुश्ती कालू ढाणी तिलोंडी और दूसरी कुश्ती विक्की बाघोत ने जीती।
विज्ञापन

मटका दौड़ में रोहतक के मदीना गांव की प्रमिला प्रथम रही, जिन्हें 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। रीना मोहनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 1500 रुपये और भिवानी के बड़ेसरा की संतोष ने तीसरा स्थान हासिल कर 1100 रुपये जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों की दौड़ में जींद के कृष्ण प्रथम और मंदरूप काजला दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें क्रमशः 2100 और 1500 रुपये दिए गए। रोहतक के हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष तक के बच्चों की दौड़ में जतिन प्रथम, अंकुश सिसोठ द्वितीय और गर्वित सिसोठ तृतीय रहे। 14 वर्ष तक की दौड़ में प्रवीन पाली प्रथम, बीरेंद्र द्वितीय और प्रद्यूमन तृतीय रहे।
रस्साकसी में नरोत्तम और रिंकू सिसोठ की टीम ने पहला, जबकि विजय सिंह फोरमैन और कैप्टन सतबीर सिंह की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल शूटिंग में पर्याप्त टीमें नहीं पहुंचने के कारण प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।

प्रतियोगिताओं में राजेश शर्मा झाड़ली और ताराचंद पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महंत शक्ति नाथ महाराज, प्रेमचंद सिसोठिया, सरपंच वीरेंद्र सिंह सहित कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो संख्या:-55 गांव सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिर में मटका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती म

फोटो संख्या:-55 गांव सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिर में मटका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed