{"_id":"5ee7b9498ebc3e42e72b2e93","slug":"bagat-meeting-wakuot-12-parsad-narnol-news-rtk5595958105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा नहीं कराने का आरोप लगाकर 12 पार्षदों ने किया बजट बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा नहीं कराने का आरोप लगाकर 12 पार्षदों ने किया बजट बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन
नगर पालिका महेंद्रगढ़ की मिटिंग में नोकझोंक करते नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग और वार्ड पार्षद।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट की मदों पर चर्चा नहीं कराने का आरोप लगाकर 16 में से 12 पार्षदों ने नगर पालिका की बजट बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षद कार्रवाई रजिस्टर में असहमति लिखकर बाहर आ गए। सचिव राजाराम ने कहा कि कोरम के लिए तीन पार्षदों की जरूरत थी। तीन दिन में पूरी कार्रवाई को लिखकर डीसी के पास भेजा जाएगा। मीटिंग को पास करने या नहीं करने के बारे में उपायुक्त ही फैसला लेंगे। नगर पालिका की बैठक में 10.37 लाख का बजट रखा गया। जिसमें 9.13 करोड़ रुपये विभिन्न मदों पर खर्च किया जाएगा।
नपा की बजट बैठक 11 बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही एजेंडे की कॉपी को लेकर पार्षदों ने आपत्ति जता दी। सचिव ने एजेंडे की दूसरी कॉपी मंगवाने के बाद आय-व्यय का लेखा जोखा पढ़ना शुरू किया। फायर टैक्स पर नपा पार्षदों ने पूछा कि दमकल केंद्र पर कितना स्टाफ लगाया है। उनको वेतन कहां से दिया जा रहा है। कर्मचारियों के नाम भी बताया जाए, पूरा रिकॉर्ड बैठक में पेश किया जाए। जिसपर सचिव ने कहा कि 20 कर्मचारी काम कर रहे हैं। रिकॉर्ड बाद में दिखा दिया जाएगा। इस पर नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि पार्षद केवल अपनी सहमति एवं असहमति जताएं। इस पर पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि चार- पांच कर्मचारी दमकल केंद्र पर काम नहीं कर रहे। वह घर बैठे वेतन ले रहे हैैं। एक कर्मचारी तो नपा चेयरपर्सन ड्राइवर के तौर पर रखती हैं। हंगामे के बीच ही सचिव बजट की अन्य मदों को पढ़ते रहे। जिस पर पार्षदों ने विरोध शुरू किया। पार्षदों ने कहा कि हम प्रत्येक मद पर चर्चा करना चाहते हैं। केवल सहमति - असहमति दर्ज कराने नहीं आए हैं। सचिव ने बिना चर्चा ही रजिस्टर में कार्रवाई लिख रहे हैं। बजट बैठक नपा चेयरपर्सन के कमरे में आयोजित की गई। छोटे आकार के इस कमरे के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं था। पार्षदों की कुर्सी एकदम साथ-साथ थी।
16 में से 12 पार्षदों ने किया मीटिंग का विरोध:
मीटिंग में सहित 16 पार्षदों ने भाग लिया। जिसमें दो मनोनीत पार्षद भी शामिल हैं। दो मनोनीत पार्षदों सहित 12 पार्षदों ने मीटिंग का बहिष्कार किया। पार्षदों ने कहा कि मदों पर चर्चा नहीं कराई जाएगी तो मीटिंग में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
बहिष्कार करने वालों में पार्षद डॉ. तरुण यादव, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, देवेंद्र सैनी, बबीता देवी, विष्णु कुमार, मंजू देवी, अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, कमलेश तायल, मनोनीत पार्षद महेंद्र प्रजापत तथा कुलदीप शर्मा शामिल थे। नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग के साथ पार्षद मनीष सैनी, कृष्णा जांगड़ा, मोनिका सैनी बजट के लिए सहमति जताई।
बजट बैठक में प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत थी। सचिव ने मदों पर चर्चा किए बिना ही कार्रवाई रजिस्टर में लिखा। जब फायर बिग्रेड बजट को लेकर तीन पार्षदों ने रिकॉर्ड मांगा तो सचिव एवं प्रधान ने कहा कि रिकॉर्ड नहीं है। जब रिकॉर्ड उपलब्ध होगा तब दिखा दिया जाएगा। किसी मद पर चर्चा नहीं होने से नाराज पार्षद मीटिंग का बहिष्कार कर बाहर आ गए।
अमित मिश्रा, नपा पार्षद, महेंद्रगढ़।
पहले बजट बैठक बुलाई गई थी। जरे कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई थी। 15 जून को फिर बैठक बुलाई गई । बैठक में सभी पार्षद शामिल हुए। कुछ पार्षदों ने हर बार की तरह बैठक शुरू होते ही विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले पार्षदों को शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। यह पार्षद या तो मीटिंग में आते ही नहीं। जब आते हैं तो हर मुद्दे पर विरोध जताते हैं। सचिव एवं प्रधान के साथ बदतमीजी कर चले जाते हैं।
-रीना गर्ग, चेयरपर्सन, नपा।
बजट बैठक में सभी पार्षदों ने भाग लिया। दो मनोनीत पार्षदों सहित 12 पार्षदों ने असहमति जताई है। चेयरपर्सन सहित चार पार्षदों ने सहमति जताई। कोरम के लिए कम से कम तीन पार्षद होने चाहिए। हमें तीन दिन के अंदर हमें यह कार्रवाई रजिस्टर उपायुक्त के पास भेजना होता है। अगर डीसी इसे अप्रूव कर देंगे तो मीटिंग अप्रूव मानी जाएगी।
- राजाराम, कार्यकारी सचिव, नपा महेंद्रगढ़।