फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bablu won in 1600 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में बबलू ने बाजी मारी

Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bablu won in 1600 meter race
कनीना। गांव धनौंदा में चार दिवसीय श्री बाबा दयाल की 70 वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुनाल राव उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन रहे। 1600 मीटर दौड़ में बबलू नारनौल ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अध्यक्षता अजमेर सिंह दांगी चेयरमैन एसडीएम शिक्षण संस्थान और पूर्व प्रधान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से की गई। मुख्यातिथि कुनाल राव ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और खेलों के महत्व के बारे में अवगत कराया। अजमेर सिंह दांगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया बुजुर्गों की दौड़ में प्रथम स्थान रामभगत पाहलावास, द्वितीय स्थान रोशनलाल कनीना ने हासिल किया। 100 मीटर ओपन दौड़ में प्रथम स्थान अविनाश रेवाड़ी, द्वितीय स्थान संजय सतनाली ने हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आदित्य गोठड़ा, द्वितीय स्थान बबलू नारनौल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हेमंत मेघनवास, द्वितीय स्थान रवि भिवाड़ी रहे। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बबलू नारनौल, द्वितीय स्थान मुकेश खरकड़ाबास ने हासिल किया। फुटबॉल प्रतियोगिता देर शाम को शुरू हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सूरत सिंह, क्लब प्रधान मुकेश कुमार, दीपक शर्मा, सरपंच थानेदार बीरसिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र नंबरदार, भूपेंद्र सिंह, किशनपाल सिंह व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed