नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के तत्वावधान में मंगलवार रात मोहल्ला मिश्रवाड़ा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान क्रांति निर्मल शास्त्री ने की। जबकि मंडल के संस्थापक ज्ञानस्वरूप शर्मा व संरक्षक सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम मनीष शास्त्री ने यजमान चंद्रशेखर अग्रवाल परिवार से पूजन करवाया। इसके बाद सुंदरकांड के दोहे चौपाइयों का गायन किया गया।
इसमें मनीष शास्त्री, महेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, कांशीराम, गौरीशंकर शर्मा, विवेक निर्मल तथा दिनेश बारी ने दौहे चौपाइयों का गायन किया। पाठ के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें गायक परमानंद ने बाबा म्हारे आ जईयों तेरे भक्तों ने ज्योत जलाई, मोहन सागर ने कहत सुनत आवे अखियों में पानी सुनो रे राम कहानी, गायिका संतोष सैनी, मंजू देवी तथा सुदेश शर्मा ने धमाल सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर विकास जांगिड़, योगी अरमान, मंहत कैलाश हरित, नरसिंहदास बंसल, संतोष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हनी अग्रवाल, लव हरित, दिनेश गर्ग, पप्पू चौधरी, मनीष जुड़ेजा, नितिन चौधरी, नरेश मित्तल, विकास अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल मौजूद रहे।