फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baba Burjeshwar Cricket Competition will conclude today in Kotia

Mahendragarh-Narnaul News: कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता आज होगा समापन

Tue, 28 Jan 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Baba Burjeshwar Cricket Competition will conclude today in Kotia
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

खेल आयोजन कमेटी के सदस्य रजत यादव ने बताया कि बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच करौली और बिसोहा के मध्य खेला गया। बिसोहा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जबकि कारौली की टीम 57 रन ही बना पाई। दखोरा व जुड्डी के मध्य मैच खेला गया। दखोरा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 66 रन का लक्ष्य जुड्डी की टीम को दिया। जुड्डी की टीम मात्र 15 रन पर सिमट गई। लिसान व सुंदरोटी के मध्य मैच खेला गया। सुंदरोटी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। लिसान की टीम 48 रन ही बनाई पाई। नाहड़ व करीरा के मध्य मैच खेला गया। करीरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। नाहड़ की टीम 58 रन पर ही सिमट गई। गोरिया बी व गाहड़ा के मध्य मैच खेला गया। गोरिया बी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। गाहड़ा की टीम ने 49 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। कोटिया बी व कैमला के मध्य मैच खेला गया। कोटिया बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। जवाब में कैमला की टीम ने 45 रन बनाकर जीत हासिल की।

खेल में पहले प्रथम आने वाली टीम को 15 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता धीरज स्पोर्ट्स वियर के सौजन्य से करवाई जा रही है। इस दौरान धीरज शर्मा, अमित कोटिया, सोमदत्त, मनजीत सिंह, अप्पू यादव, विकास कौशिक, त्रिलोक चंद, अमित यादव, संदीप, नवीन, प्रशांत, अश्वनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed