फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   baar council matter

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा व चुनाव अधिकारी को दिल्ली बुलाया

Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
baar council matter
बार काउंसलिंग में शिकायत करने जाते हुए। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव विवाद अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के प्रत्याशी यशवंत यादव की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा, जिला बार एसोसिएशन नारनौल के चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश यादव व प्रधान अशोक यादव को नौ जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनावी विवाद की सुनवाई के लिए चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश यादव, प्रधान अशोक यादव व प्रधान पद प्रत्याशी यशवंत यादव को बार काउंसिल ने 26 अक्तूबर को चंडीगढ़ तलब किया था। बार काउंसिल की तीन सदस्यीय चुनावी समिति के निर्णय में मतभेद होने के कारण बार काउंसिल के चेयरमैन ने दो नवंबर 2020 को बार काउंसिल द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक सुशील शर्मा को निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा संपूर्ण कार्रवाई की विडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

वशिष्ठ ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर आयोजित जिला बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में कुछ अधिवक्ताओं ने हाथापाई कर दी थी। इसमें बैठक स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट तीन नवंबर को ही प्रस्तुत कर दी थी। पर्यवेक्षक ने झगड़े हुआ जाना बताते हुए, वीडियो रिकॉर्डिंग भी बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को सौंप दी थी। दो माह बीत जाने के बाद भी बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते प्रधान पद प्रत्याशी यशवंत यादव ने एक याचिका बार काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली में प्रस्तुत की थी। जिस पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा, जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश यादव समेत अन्य को नौ जनवरी को नई दिल्ली तलब किया है। चुनाव अधिकारी ने चार पदों पर निर्वाचित हो चुके, उन अधिवक्ताओं के साथ अन्याय किया है, जो मार्च 2020 में प्रारंभ हुई चुनावी प्रक्रिया में निर्विरोध जीत चुके थे। प्रधान पद प्रत्याशी यशवंत यादव ने बताया की यह लड़ाई जिला बार एसोसिएशन में लोकतंत्र की बहाली के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
ओम प्रकाश यादव ने 14 सितंबर 2020 को ऑनलाइन चुनाव पर चर्चा करने के एजेंडे के साथ बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल को आगामी चुनावों तक बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसका प्रधान पद के प्रत्याशी यशवंत यादव व अन्य पदों के प्रत्याशियों ने विरोध जताया था। इस संबंध में यशवंत यादव ने बार काउंसिल को एक शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed