फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness raised about a balanced diet in Khatiwas village.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खातीवास में संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised about a balanced diet in Khatiwas village.
फोटो संख्या:74- गांव खातीवास में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। सहगल फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन परियोजना के तहत सोमवार को गांव खातिवास में महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों में पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निजी बैंक के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनीता तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पिंकी उपस्थित रहीं। विशेषज्ञों ने कहा कि स्वस्थ एवं पोषित समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु देखभाल, बच्चों के पोषण, एनीमिया की रोकथाम तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तन परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण एवं आजीविका से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पोषण संबंधी जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा गांव में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed