फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   avoid rumors that the korena virus does not spread throughe newspapers

अखबारों से नहीं फैलता कोरोना वायरस, अफवाहों से बचें

Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
avoid rumors that the korena virus does not spread throughe newspapers
कोरोना वायरस को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का दौर सा चल पड़ा है। इसके कारण लोग बेवजह परेशान भी हो रहे हैं। ऐसी एक अफवाह है कि अखबारों से कोरोना संक्रमण फैलता है। इस तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर भी फारवर्ड हो रहे हैं। जबकि इसमें सच्चाई नहीं है। शहर के प्रमुख लोगों ने अमर उजाला के पाठकों से अपील की हैं कि ऐसी अफवाहों से दूर रहें। उनका कहना है कि अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है, जिससे यह कहा जाए कि अखबार से भी यह संक्रमण होता है।
विज्ञापन

केविड-19 संक्रमण श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ है। अखबार से किसी के संक्रमित होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। ये संक्रमण इंसान से इंसान में फैल रहा है। इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अखबार पूरी तरह सैनिटाइज के बाद ही बांटा जा रहा है। प्रकाशन होने के बाद हॉकर भी सैनिटाइज होकर पाठकों के घर-द्वार तक इसे पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसी अफवाहों से बचें।
विज्ञापन

- जगदीश शर्मा, डीसी
अखबारों में भी सैनिटाइज का प्रयोग हो रहा है। अखबार में ऐसा कोई कोरोना संक्रमण नहीं है, जिससे कोरोना फैलता हो। अगर अखबार में संक्रमण होता तो सरकार इस पर पाबंदी लगा देती। लोगों को अखबार पढ़ना चाहिए। लोग सोचते हैं कि अखबार में एक दूसरे व्यक्ति के हाथों से होकर गुजर रहा है। यह बिल्कुल गलत है। अखबार मशीन से प्रकाशन होने के बाद सैनिटाइज होकर सीधे गाड़ी से हॉकर के पास पहुंचता है। इसलिए अखबार से कोई डर नहीं है। कोरोना की रोकथाम के लिए दिशा -निर्देशों का पालन करें। सरकार के दिशा- निर्देशों में कही पर भी अखबार से कोरोना वायरस से संक्रमण फैलने का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेपी सैनी, चेयरमैन, नारनौल मार्केट कमेटी
अखबार पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके छापने की प्रक्रिया ऑटोमैटिक होती है और इसे जिस वातावरण में प्रकाशित किया जाता है, पूरी तरह सैनिटाइज है। अखबार छूने से कोरोना नहीं होता है। यह महज अफवाह है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को हाथ अच्छे से साफ करने हैं। घर हो या बाहर, हर किसी व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखना है। अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों को सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। अखबार से संक्रमण नहीं फैलता है।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद नारनौल
अभी तक अखबार, मैग्जीन या किसी कागज के छूने से अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों में एक अफवाह फैल रही है कि किसी को छूने से संक्रमण हो सकता है। अखबारों से संक्रमण फैलता तो सब्जी, दूध की थैली व अन्य पैकिंग के सामान से भी संक्रमण फैल सकता है। यह केवल लोगों में अफवाह फैलाई जा रही है। लोगों को इस पर कतई विश्वास नहीं करना चाहिए। इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
अखबारों से संक्रमण फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमण एक-दूसरे इंसान के संपर्क में आने से फैलता है। बाहरी व्यक्ति से दूरी बनाकर मुंह पर मॉस्क लगाकर बातचीत करें। जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। खांसी, जुकाम व बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

- सुलोचना गजराज, एसपी
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचें। कुछ लोगों द्वारा सोशन मीडिया में अखबारों से संक्रमण फैलने की अफवाह फैलाई जा रही है। जो बिल्कुल गलत है। सभी अस्पतालों में मरीज व स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन के लोग अखबार पढ़ रहे हैं। अगर अखबार से वायरस फैलता तो सरकार इस पर पाबंदी लगा देती। अखबार से संक्रमण नहीं फैलता है।
- राजेश देवी, जिला प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed