{"_id":"6322153f558f297dd846b559","slug":"attempted-suicide-by-hanging-in-jail-narnol-news-rtk658030678","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में फंदे से लटक कर आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में फंदे से लटक कर आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल में हत्या का प्रयास के मामले में बंद समीर ने मंगलवार की रात बैरक में फंदे से लटक कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। दूसरे बंदियों ने शोर मचाया तो पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसे बचाया। बंदी के खिलाफ महाबीर चौकी में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समीर उर्फ हारून निवासी नरेला दिल्ली रेवाड़ी हत्या के प्रयास मामले में बंद है। उसने एवं उसके साथियों ने एक फौजी को जान से मारने का प्रयास किया था। वह कई दिनों से ब्लॉक नंबर के बैरक नंबर 06 में वह बंद है। मंगलवार की रात समीर ने अपनी बैरक में रोशनदान के चद्दर के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसी दौरान बैरक में बंद एक बंदी की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारी वहां पर पहुंच गए। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। अभी उसकी हालत ठीक है और जेल में बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। उसने जेल बदलवाने की अपील की थी लेकिन अर्जी खारिज हो गई। उसके घर परिवार से भी उसको कोई मिलने नहीं आता। इससे वह अकेला महसूस कर रहा था और मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसकी चलते उसने यह कदम उठाया।