फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attempt to set fire to liquor shop for not giving liquor on credit, bike burnt

Mahendragarh-Narnaul News: उधार में शराब नहीं देने पर ठेके में आग लगाने का प्रयास, बाइक जलाई

Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Attempt to set fire to liquor shop for not giving liquor on credit, bike burnt
फोटो संख्या:57- गांव गाहड़ा में आरोपियों द्वारा जलाई गई बाइक--संवाद
कनीना। कनीना उप मंडल के गांव गाहड़ा में उधार में शराब देने से मना करने पर दो युवकों ने ठेका संचालक और सेल्समैन के साथ मारपीट की। इसके बाद ठेके में आग लगाने की कोशिश की और बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं वीरवार सुबह इस घटना के दो वीडियो भी वायरल हो गए। आकोदा जोन की सब-ब्रांच गाहड़ा स्थित गणपति वाइंस के संचालक पारस ने थाना सदर कनीना में दी शिकायत में बताया कि वह लाइसेंसी सुनील कुमार की ओर से ठेका संचालित करते हैं और उनके साथ दीपक उर्फ रामफल सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांव के प्रदीप और मनोज नामक युवक ठेके पर पहुंचे और उधार में शराब की बोतल मांगी। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और पारस के चाचा ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करीब 10:30 बजे बाइक और ट्रैक्टर लेकर दोबारा ठेके पर आए और पारस व दीपक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने ठेका जलाने और दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया।

जब पारस सेल्समैन के लिए खाना लेकर वापस ठेके पर पहुंचा, तो कुछ देर बाद दोनों आरोपियों ने पारस की स्प्लेंडर प्लस बाइक को ठेके के पीछे खेतों में ले जाकर आग लगा दी। आरोपी मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
वहीं सूचना के बाद उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व सिपाही हितेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed