फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Athletics nursery started in village Khedi-Talwana, 50 players selected

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी-तलवाना में एथलेटिक्स नर्सरी शुरू, 50 खिलाड़ी चयनित

Sat, 12 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Athletics nursery started in village Khedi-Talwana, 50 players selected
फोटो संख्या:67- खेड़ी तलवाना में एथलेटिक्स खेल नर्सरी में हिस्सा  लेते  बच्चे--संवाद
कनीना। गांव खेड़ी-तलवाना में एथलेटिक्स खेल नर्सरी शुरू होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी है। शनिवार को विभिन्न आयुवर्ग में 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों का चयन करने को कोच श्यामलाल अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-14, 16 व 19 के लिए 30 लड़के व 20 लड़कियों ने विभिन्न चरण में हुई ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करने में सफलता पाई। अधिवक्ता विजय ने बताया कि खेल नर्सरी में 100, 200, 400 व 1600 मीटर की दौड़ के लिए लड़की व लड़कों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोच श्यामलाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम 5 बजे से 7 बजे तक दौड़ कराई जाएगी व साथ ही व्यायाम व योगा सहित अन्य प्रकार के अभ्यास भी नर्सरी के खिलाड़ियों को कराया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए डाइट प्लान में चने, बादाम व मुनका को भी शामिल किया गया है। साथ ही सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल किट भी दी जाएगी। अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार व 16 व 19 के खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये डाइट के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी तेजपाल सिंह, धूम, अजय, मास्टर देवेंद्र, शिवकुमार, सुरेशचंद कौशिक, हरिसिंह, ओम तंवर, अशोक आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed