{"_id":"62054d06b20d4f37561c792c","slug":"atal-bhujal-yojana-will-fill-the-water-in-the-womb-of-the-district-s-soil-narnol-news-rtk6380436140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल भूजल योजना भरेगी जिले की धरती के गर्भ में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल भूजल योजना भरेगी जिले की धरती के गर्भ में पानी
विज्ञापन
डॉ. अभय सिंह यादव, विधायक।
- फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री के आदेश पर महेंद्रगढ़ जिले में चलाई जा रही अटल भूजल योजना जिले के लिए आने वाले दिनों में वरदान साबित होगी। यह कहना है नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव का।
उन्होंने बताया कि इस जिले के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से भूमि जल को रिचार्ज करने की व्यापक योजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके तहत जहां विभिन्न स्थानों पर नहर को नदी से जोड़ा जा रहा है, वहीं जल भंडारण की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी जिसमें बरसाती बांधों को मजबूत करके पहाड़ों से आने वाले पानी को भी संकलित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले से उपलब्ध लाइनों के अलावा नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से ढाणी जाजमा के पास, नांगल कालिया व नांगल पीपा के बीच, अकबरपुर के पास, ढाणी बाठोठा तोताहेड़ी के बीच नदी में अतिरिक्त लाइनें डाली जा रही हैं। वहीं कोजिंदा के एस्केप में सुधार किया जा रहा है व बड़कोदा से नीरपुर के बीच कृष्णावती नदी की खुदाई भी सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि श्यामपुरा माइनर से कच्ची ड्रेन राजपुरा गांव तक खोदने की योजना भी अंतिम रूप ले चुकी है। वहीं दूसरी तरफ गोठड़ी, नियामतपुर मोरूंड में बड़े जोहड़ों की खुदाई एवं नायण और थनवास के शेष जोहड़ों को नहर से जोड़ना एवं ढाणी सैनीयान में नए जोहड़ का निर्माण भी सम्मिलित है। इसी तरह से शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटर की टेल से दोस्तपुर के पास नदी को जोड़ना, मेघोत हाला बांध को नदी से जोड़ना एवं कारोली मारौली के बीच में बरसाती नाले में पानी डालकर जोरासी बांध तक ले जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी तरह दौचाना डिस्ट्रीब्यूटर की टेल से बदोपुर के पास दोहान नदी को जोड़ा जा रहा है। महरमपुर के पास भी नदी में पानी डालने की व्यवस्था की जा रही है। हमींदपुर बांध से बदोपुर तक गत बरसात में खोदे गए नाले को चौड़ा करके वहां पानी ले जाने की स्थायी व्यवस्था पर भी काम होगा। इसी तरह से महेंद्रगढ़ हलके में जहां भगडाणा के पास दोहान नदी में पानी छोड़कर पाली से भी आगे ले जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं क्षेत्र के पश्चिमी गांवों को पानी देने के लिए महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटर के पंप हाउस नंबर 1 से लेकर 6 तक इसकी क्षमता बढ़ाई जाने की योजना पर भी एस्टीमेट तैयार हो रहा है। इसकी क्षमता बढ़ाकर दुलोठ अहीर तक पूरा पानी ले जाकर रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में बड़े-बड़े कच्चे जोहड़ खुदवा कर उनमें पानी भरकर क्षेत्र के भूजल में व्यापक सुधार की योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि इसी क्रम में गांव गुलावला के पास दोहान नदी में पानी डालने की व्यवस्था की गई है। मुसनोता के पक्के बांध के निर्माण का काम मार्च के महीने में प्रारंभ होने की संभावना है तथा इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र के अन्य 7 बांधों के सुदृढ़ीकरण का काम भी प्रारंभ होने जा रहा है। मुसनोता की तर्ज पर ही पांचनोता के पहाड़ में भी ऐसी ही जगह तलाश करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। बरसात में यमुना से उपलब्ध अतिरिक्त पानी के भंडारण के लिए नांगल चौधरी विधानसभा में नहर की टेल के क्षेत्र में 12 पक्के जल भंडार बनाने का प्रस्ताव भी सरकार के पास शीघ्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर दक्षिणी हरियाणा की सूखी भूमि को पानी से भरने की यह व्यापक योजना है जिसके तहत पश्चिमी यमुना नहर का संपूर्ण विस्तार एवं विकास भी सम्मलित है।
डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य संपूर्ण दक्षिणी हरियाणा की जल व्यवस्था में व्यापक सुधार करके इसे पुनर्जीवित करने का है और महेंद्रगढ़ जिले में इसके परिणाम अगले एक वर्ष में और अधिक धरती पर दिखाई देंगे।