{"_id":"67eecf8e372276268a0e1469","slug":"association-members-submitted-a-memorandum-to-the-mla-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123090-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसोसिएशन सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसोसिएशन सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। खाद बीज एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बीज एवं कीटनाशी अधिनियमों में किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन प्रधान कुलदीप यादव ने बताया कि मार्च में बीज एवं कीटनाशी अधिनियमों में जो संशोधन पास किए गए है, वह बीज विक्रेताओं के पक्ष और आपत्तियों को सुने बिना किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह एक पक्षीय निर्णय बीज व कीटनाशक उत्पादकों और बीज विक्रेताओं का जीवन दूभर कर देगा। इससे सारा व्यापार बंद होने के कगार पर आ जाएगा और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से हमने सरकार से मांग की है कि किए गए संशोधन पर विचार किया जाए और बीज विक्रेताओं के पक्ष को भी सुना जाए। संवाद