फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   As the heat increases, the price of green coolness increases.

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ी तो चढ़े हरी ठंडक के दाम

Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
As the heat increases, the price of green coolness increases.

विज्ञापन
- प्रतिदिन सब्जी मंडी में 3 क्विंटल पुदीने की हो रही है खपत, स्थानीय स्तर पर आपूर्ति से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। बढ़ती गर्मी के साथ पुदीना की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ठंडक देने वाले पेय, चटनी और रायता में उपयोग होने के कारण पुदीना इन दिनों लोगों की पहली पसंद बन गया है। इसका असर सीधे सब्जी मंडी में दिखाई दे रहा है जहां खपत लगातार बढ़ रही है और कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
स्थानीय सब्जी मंडी में प्रतिदिन औसतन दो से तीन क्विंटल पुदीना की खपत हो रही है। राहत की बात यह है कि इसकी आपूर्ति मुख्य रूप से स्थानीय किसानों द्वारा ही की जा रही है, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ती मांग के चलते दस दिनों में पुदीना के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो पुदीना 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब वह 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान और बढ़ेगा, पुदीना की मांग में और तेजी आने की संभावना है। वहीं, ग्राहकों के अनुसार गर्मी के मौसम में पुदीना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, इसलिए इसकी खपत अधिक होती है।
दूसरी ओर, तेज गर्मी किसानों के लिए चुनौती बन रही है। अधिक तापमान के कारण पुदीना की पत्तियां जल्दी मुरझा जाती हैं, जिससे फसल को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है।

यही वजह है कि उत्पादन पर दबाव पड़ रहा है और इसका असर कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यदि गर्मी और बढ़ती है, तो पुदीना के दामों में और उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed