फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arya Samaj is a social reform movement: Arya

आर्य समाज एक सामाजिक सुधार आंदोलन : आर्य

Sun, 04 May 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj is a social reform movement: Arya
फोटो संख्या:60- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर महेंद्रगढ़ के प्रांगण में साप्ताहिक हवन वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ एवं आर्य समाज के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

हवन में पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य रहे। मुख्य यजमान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य रहे। अध्यक्षता डॉ. प्रेमराज आर्य ने की।
डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सनातन जन जागृति रैली की रूपरेखा तैयार की गई जो 6 मई शाम 5 बजे आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन की पूर्ण आहुति से प्रारंभ होकर हुडा पार्क तक यात्रा जाएगी।
वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम राज आर्य ने कहा की आर्य समाज एक सामाजिक सुधार आंदोलन है जो भारत में वेदों के सिद्धांतों में विश्वास रखता है।
विज्ञापन

आर्य समाज ने हमेशा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई है और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर बृहस्पति शास्त्री, एडवोकेट मानव आर्य, कंवर सिंह आर्य अनावास, वेद प्रकाश आर्य, मास्टर जोगेंद्र आर्य, नीरज आर्य मेधार्थी, भूपेंद्र सिंह आर्य, अनिल आचार्य, किरोड़ी लाल, अनिल आर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed