फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications Open... Yet No Registrations Recorded for Admission

Mahendragarh-Narnaul News: आवेदन शुरू...फिर भी दाखिले के लिए नहीं हुआ कोई पंजीकरण

Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Applications Open... Yet No Registrations Recorded for Admission
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन किसी भी विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया। कॉलेज ने आवेदन पत्रों की जांच के लिए सत्यापन समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में विशेष हेल्प डेस्क और कंप्यूटर सेल स्थापित किए गए हैं। यहां विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और आवेदन संबंधी समस्याओं में सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में इस वर्ष लगभग 1200 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। पिछले सत्र में यहां करीब 2100 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। कॉलेज में लगभग 50 प्राध्यापक और अनुभवी गैर-शिक्षण कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, भूगोल, प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा विशाल पुस्तकालय, खेल मैदान, राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी सुविधाएं भी विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed