फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications for the National Entrance Examination will be accepted by October 30.

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

Tue, 28 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Applications for the National Entrance Examination will be accepted by October 30.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पोर्टल https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा के युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में शानदार कॅरिअर बनाने के लिए तैयार करने का एक प्रमुख संस्थान है, जहां हरियाणा के लड़कों और लड़कियों के लिए 67 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। कुल सीटों में अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 प्रतिशत (दस्तावेज के अनुसार), और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि शेष सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें भूतपूर्व सैनिकों सहित रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 125 प्रश्न होंगे तथा यह परीक्षा 300 अंक की होगी। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और इंटेलिजेंस शामिल है। कक्षा नौवीं में कुल 150 प्रश्न होंगे तथा यह परीक्षा 400 अंक की होगी। इसमें गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान, और सामाजिक अध्ययन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed