फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appeal to people to vote without fear

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील

Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Appeal to people to vote without fear
महेंद्रगढ़/कनीना। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार डीएसपी मोहम्मद जमाल के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने सौहार्दपूर्ण, भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से कनीना और महेंद्रगढ़ क्षेत्र के शहरी इलाके और गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

आमजन से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान युवाओं से भी अपील की गई कि किसी प्रकार की अफवाहों में आकर उग्र प्रदर्शन ना करें। फ्लैग मार्च के दौरान थाना शहर कनीना प्रबंधक, महेंद्रगढ़ थाना शहर व थाना सदर प्रबंधक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

उप–पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना और लोगों के बीच नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही कानून प्रवर्तन की मजबूत उपस्थिति को प्रदर्शित करना और शांतिपूर्ण चुनावों के महत्व पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च से जहां आम आदमी में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और वे निर्भीक होकर मतदान करेंगे। फ्लैग मार्च के दौरान जिला पुलिस ने युवाओं से भी अपील की कि किसी प्रकार की अफवाहों में आकर उग्र प्रदर्शन ना करें। उग्र प्रदर्शन करने वाले किसी भी उपद्रवी को नहीं बख्शा जाएगा। जिला पुलिस की युवाओं से अपील है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना आएं।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed