{"_id":"64cb4c18320dbcb5670736b4","slug":"anti-corruption-bureau-started-investigation-of-development-works-in-narnaul-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: जन स्वास्थ्य की 2020-23 तक की भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: जन स्वास्थ्य की 2020-23 तक की भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जांच
Thu, 03 Aug 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:11 PM IST
सार
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में 2020 से 2023 तक हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थी। कुछ समय पहले विभाग के ही एक अधिकारी ने भी विभाग में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग को सबूतों के साथ की थी। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में पिछले तीन साल के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी शुरू कर दी है। एसीबी पंचकुला की टीम वीरवार क़ो निज़ामपुर रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंची। उनके साथ स्थानीय टीम के अलावा पुलिस भी साथ थी।
विज्ञापन
कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थी
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में 2020 से 2023 तक हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थी। कुछ समय पहले विभाग के ही एक अधिकारी ने भी विभाग में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग को सबूतों के साथ की थी। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। विभाग की जांच अभी चल रही थी कि अब एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी विकास कार्यों सहित अन्य कामों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसका पत्र भी विभागीय अधिकारियों को भेजकर विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी। वीरवार सुबह पंचकुला की टीम ऑफिस पहुंची और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी हैं। बंद कमरे में रिकॉर्ड की जांच की जांच की जा रही हैं। किसी क़ो अंदर जाने की इजाजत नहीं हैं।
विज्ञापन