फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested in Virendra murder case

वीरेंद्र हत्याकांड में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Virendra murder case
नारनौल। वीरेंद्र हत्याकांड में सदर नारनौल पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित उर्फ लीलाराम वासी सेका के रूप में हुई है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भूषण कलां गांव में जमीनी विवाद के चलते हुए लड़ाई झगड़े में घायल वीरेंद्र ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि जमीन को लेकर रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ लोहे की पाइप और डंडों से मारपीट की है। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को इकट्ठा होते देख वो सब भाग गए। इसके बाद चोट ज्यादा होने की वजह से उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई। इस पर थाना सदर नारनौल में नामजद पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। उक्त मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी ललित उर्फ लीलाराम को सोमवार को गांव सेका के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित योजना बनाने में शामिल था। आरोपी से पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed