फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested in the case of robbery from Bhadaf gas agency four months ago

Mahendragarh-Narnaul News: चार माह पूर्व भड़फ गैस एजेंसी से लूट के चार माह पूर्व भड़फ गैस एजेंसी से लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of robbery from Bhadaf gas agency four months ago
पुलिस टीम ने कनीना के भड़फ में जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी से नकदी लूटने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्रांति निवासी भोजावास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बताया गया है कि क्रांति आपराधिक प्रवृति का है जो जिला चरखी दादरी के क्षेत्र में हत्या के मामले में भिवानी जेल में बंद था। सितंबर में आरोपी द्वारा चलाई जा रही अवैध जिम को पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से सील करवाया गया था। पूछताछ में पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार एक देसी कट्टा, चाकू और नकली पिस्टल बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 20 हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपी यशपाल गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक गाड़ी पर चालक था। आरोपी यशपाल ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी भड़फ में कंप्यूटर पर काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप वासी मोहनपुर ने थाना शहर कनीना में दी शिकायत में बताया था कि 23 जुलाई को चालक रविदत्त निवासी भड़फ, चालक प्रवीन निवासी बांस किरारोद और यशपाल निवासी भोजावास एजेंसी पर हाजिर थे। दोपहर के समय बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल व चाकू के बल पर ड्राइवर प्रवीन के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने चालक को पिस्टल व चाकू दिखा कर गल्ले में रखी नकदी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस द्वारा एक ओर आरोपी क्रांति को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, लड़ाई झगड़े, लूट और हत्या का प्रयास के तहत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed