{"_id":"62e6c3e556578a6210630027","slug":"another-accused-arrested-for-snatching-cash-and-chain-by-beating-narnol-news-rtk6539140177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर नकदी और चैन छीनने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर नकदी और चैन छीनने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौल। लग्न कार्यक्रम में मारपीट करने और नकदी छीनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहित उर्फ लंगड़ी निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल के रूप में हुई है।
पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी पर पहले भी लूट, छीना झपटी, मारपीट और लड़ाई झगड़े के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा छह आरोपी सुरेंद्र उर्फ आशू राव, संदीप उर्फ बंटी, रिंकू निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा, विकास उर्फ चिन्नू, अनिकेत उर्फ अन्नू निवासी श्याम कॉलोनी नारनौल और सौरभ निवासी बड़कोदा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी विकास उर्फ चिन्नू और अनिकेत उर्फ अन्नू से एक हजार रुपए बरामद किए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला सलामपुरा निवासी यादराम ने शहर थाना नारनौल में शिकायत देते हुए बताया कि उसके लड़के का लग्न आया हुआ था, रात के समय लंगड़ी ग्रुप के कुछ बदमाश आकर गाली गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाश गले से सोने की चेन और जेब से नकदी छीनकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने 9 नामजद और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।