फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested for selling illegal weapons

नारनौल: अवैध हथियार बनाकर बेचने का एक और आरोपी गिरफ्तार, 48 देसी कट्टे और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद

Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

रिमांड के दौरान ताहिर के पास से 48 देसी कट्टे, 17 कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 79 अवैध हथियार, 25 कारतूस बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
Another accused arrested for selling illegal weapons
अवैध हथियार बनाने व बैचने वाले गिरोह का भांडाफोड करते एसपी विकांत भूषण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में नारनौल सीआईए टीम ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरोह के एक और सदस्य ताहिर निवासी दौलतपुर, गोवर्धन, मधुरा उत्तर प्रदेश को भरतपुर के कामा से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 48 अवैध हथियार (देसी कट्टे), 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी ताहिर को पुलिस ने 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेने के बाद उसके कब्जे से अवैध हथिया बरामद हुए। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी काफी समय से घर पर ही अवैध हथियार बनाता था और 4 हजार से 5 हजार रुपये तक बेचता था। इसके अलावा पुराने अवैध हथियारों की मरम्मत करता था।
विज्ञापन


सीआईए टीम ने 13 जुलाई को अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले आरोपी असरू निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 10 अवैध हथियार बरामद किए थे। पूछताछ में उसने आरोपी ताहिर निवासी दौलतपुर का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान ताहिर के पास से 48 देसी कट्टे, 17 कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 79 अवैध हथियार, 25 कारतूस बरामद कर चुकी है।

अब तक पकड़े गए छह आरोपियों चार उत्तर प्रदेश के
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर पुलिस अवैध हथियार बेचने वालों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने फरवरी अभियान चलाया था। इस दौरान 28 फरवरी को पहला आरोपी हनुमान उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद समीन उर्फ समीर निवासी झिमरावत (मेवात), हाजी हनीफ निवासी हथियाका हाला थाना नंगला, बरसाना (उत्तर प्रदेश), ताहिर निवासी हथियाका हाला नंगला बरसाना (उत्तरप्रदेश), असरू निवासी उत्तर प्रदेश तथा ताहिर निवासी दौलतपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।


सीआईए टीम ने अवैध हथियार बनाने के आरोपी ताहिर निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान उसके पास से 48 कट्टे, 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। अवैध हथियार रखने वाले किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। -विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed