Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man accused of running a tractor over a woman during a land dispute arrested and sent to jail

Charkhi Dadri News: जमीनी विवाद में महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Man accused of running a tractor over a woman during a land dispute arrested and sent to jail
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में खेतों की जमीन के बंटवारे के लिए चल रहे विवाद में महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के प्रयास के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव गोठड़ा निवासी जगत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका अपने सगे चाचा के बेटे जगत सिंह के साथ लंबे समय से खेतों की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे जगत सिंह गोठड़ा-झामरी रोड पर शान अमेरिकन स्कूल के पास स्थित अपने खेत में जोताई कर रहा था। दोनों के खेत आपस में सटे हुए हैं। शिकायत के अनुसार, जगत सिंह ने जब उनके खेत के हिस्से में जोताई शुरू की तो कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी सुमन ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध से तैश में आए जगत सिंह ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर कल्टीवेटर और बोआई मशीन सहित सुमन के ऊपर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर का टायर सुमन के पेट, छाती और पैरों के ऊपर से गुजर गया जबकि कल्टीवेटर का लोहे का एंगल उनके बाएं हाथ पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुमन को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल चरखी दादरी ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर में तैनात पीएसआई अमनदीप ने रविवार को आरोपी जगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed