{"_id":"6a17489e1eb8e3d71a087b3a","slug":"another-accused-arrested-for-kidnapping-and-assault-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140452-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण कर मारपीट करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण कर मारपीट करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी अटेली। अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक और आरोपी राजस्थान के नीमराना निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 26 मई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कैम्पर गाड़ी को पहले ही बरामद कर लिया था और चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
17 अप्रैल को पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कुन्जपुरा के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह दोपहर के समय खेत में सरसों निकाल रहा था। उसी दौरान पैसों के लेन-देन के पुराने विवाद को लेकर गांव के ही व्यक्ति और उनके 5 से 6 साथी कैम्पर गाड़ी में आए।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर उसका अपहरण कर लिया। गाड़ी में भी आरोपियों द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट की गई और शाम तक पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में बाछौद नहर के पास फेंक कर फरार हो गए । घायल अवस्था में पीड़ित को उसके चचेरे भाई द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।