फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Annual sports competition in Government College today

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज

Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Annual sports competition in Government College today
फोटो संख्या:57-राजकीय  महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में खेल प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेलेते 
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के खेल परिसर में वीरवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 100 से अधिक खिलाड़ी 14 स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए 17 टीमें बनाई हैं। तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्यातिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी प्रो. जगजीत सिंह मोर शुभारंभ करेंगे। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार शर्मा की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्पर्धाओं में होंगे मुकाबले
इस वर्ष प्रतियोगिताओं में जेवेलिन थ्रो (पुरुष), शॉटपुट (महिला एवं पुरुष), 100 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष), लंबी व ऊंची कूद (महिला एवं पुरुष), डिस्कस थ्रो (महिला एवं पुरुष), 200 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष), 400 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष) के साथ-साथ 100 मीटर एवं 200 मीटर फाइनल रेस (महिला एवं पुरुष वर्ग) सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed