{"_id":"585828244f1c1b1e64e395a7","slug":"animal-accident-peoples-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु बन रहे दुर्घटना का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु बन रहे दुर्घटना का कारण
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कालाआम पर गोकशी के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़।
जिले में घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। पिछले महीने भी दो तीन हादसे हो चुके हैं अब धुंध बढ़ने पर लावारिस पशुओं से होने वाले हादसों की संख्या बढ़ सकती है। गोसेवा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 3000 गोवंश लावारिस घूम रहा है, जबकि जिले में 25 गोशालाएं हैं। उसके बाद भी इतने अधिक गोवंश बाहर घूम रहे हैं। इन गोवंश में सबसे अधिक काली गाय एवं सांड हैं जो रात्रि को दिखाई न देने पर टकरा जाते हैं।
नहीं खुला गो अभ्यारण्य
प्रदेश सरकार ने लावारिस पशुओं के लिए प्रत्येक जिले में गो अभ्यारण्य खोलने की घोषणा की थी। पिछले 5 महीने बीत जाने के बाद अभी तक अभ्यारण्य नहीं खुल पाया है। गो सेवा आयोग ने अक्टूबर माह में यह भी घोषणा की थी कि जब तक अभ्यारण्य नहीं खुल जाता तब तक लावारिस घूम रहे गोवंशों को गोशालाओं में रखा जाएगा।
जिनके भूसे का खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गोवंश बाहर घूम रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त कार्यालय में लावारिस गोवंश के रख रखाव के लिए सरकार की ओर 15 लाख रुपये की राशि आ चुकी है।
विज्ञापन
पिछले महीने हुए दो हादसे
लावारिस पशुओं के कारण नवंबर माह में दो सड़क हादसे हो चुके हैं। एक बाइक सवार खातोद से महेंद्रगढ़ आते समय काले सांड से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा शाहपुरा निवासी गांव धनौंदा भात भरने के लिए पिकअप में जा रहे थे अचानक आवारा पशु सामने आ जाने से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया था जिसमें 17 लोग घायल हो गए थे घायलों में 2 की हालत बेहद गंभीर थी जिनको चिकित्सकों ने रोहतक रेफर कर दिया था। सरकारी रिपोर्ट अनुसार जिले में हर महीने 5 से 10 लोगों की मौत लावारिस पशुओं के टकराने से हो रही है।
सामान को पहुंचाते हैं नुकसान
जिले में लगभग 3000 गोवंश लावारिस घूम रहे हैं। नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी आदि नगरों के बाजारों में आवारा पशु बहुत देखने को मिल जाएंगे। महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी, अनाज मंडी, मोदाश्रम, ब्रहमदेव चौक, विश्वकर्मा चौक, सैनीपुरा, शिव कॉलोनी, मोहल्ला पड़ाव, सतनाली चौक आदि स्थानों पर पशु घूमते देखे जा सकते हैं। आवारा गोवंश सब्जी की दुकान हो या किरयाणा की दुकान दुकानदार के पलक झपकते ही सामान उठा ले जाते हैं।
कैंटीन के पास मेरी सब्जी की दुकान हैं, लावारिस गोवंश यहां बहुत घूम रहे हैं। कई बार जब ग्राहकों को सब्जी देने में व्यस्त हो जाते हैं तो पशु चकमा देकर सब्जी उठा ले जाते हैं। कई बार तो कैरट को ही उलटा कर देते हैं। इन गोवंशों का गोशालाओं में डलवा देना चाहिए ताकि किसी को परेशानी न हो -विनोद
सब्जी मंडी में मेरी सब्जी की दुकान है। सब्जी मंडी में लावारिस गोवंशों की भरमार है। हमारी नजर जरा भी इधर-उधर होने पर ही सब्जी उठा ले जाते हैं। इससे मंडी के सभी दुकानदार एवं आढ़ती परेशान हैं। सरकार को इनके लिए अलग से गो अभ्यारण्य खुलवाना चाहिए। -प्रवीण
मेरा राव तुलाराम चौक पर हीरो होंडा सर्विस सेंटर है। सर्विस सेंटर के बाहर कई बाइक खड़ी रहती हैं। अचानक आवारा गोवंश बाइक पर आकर चढ़ जाते हैं जिससे बाइक गिरकर टूट जाती हैं। रविवार को भी एक बाइक का 700 रुपये का नुकसान हो गया। सरकार को आवारा गोवंशों को गोशालाओं में छुड़वा देना चाहिए। -रवि यादव।
वर्जन
आयोग ने गो अभ्यारण्य बनाने की प्रक्रिया तेज की हुई है। पानीपत की तरफ तीन चार जिलों में इनका काम शुरू हो चुका है। महेंद्रगढ़ में एडीसी आरएस वर्मा से दो महीने पहले मीटिंग हुई थी। एडीसी वर्मा का तबादला हो गया है। नए एसडीसी से अभी मीटिंग नहीं हुई है। -दयाशंकर तिवाड़ी -गो सेवा आयोग सदस्य