{"_id":"6171ad8f6825de5c381dd82a","slug":"angry-farmers-blocked-the-road-due-to-non-availability-of-dap-fertilizer-narnol-news-rtk6277089170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद ने छीना दिन का चैन व रातों की नींद, गुस्साए किसानों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद ने छीना दिन का चैन व रातों की नींद, गुस्साए किसानों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
कनीना में किसानों को समझाते थाना प्रभारी
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र के किसानों के सामने छाए खाद संकट के कारण किसान के दिन की चैन व रात की नींद उड़ी हुई है। पहले मौसम की मार, अब खाद संकट के कारण किसान लगातार परेशानियां उठा रहा है। किसान केंद्रों पर अल सुबह तीन-चार बजे आकर ही इस उम्मीद में बैठते हैं कि जब भी डीएपी खाद आएगा तो उसे पहले मिल जाएगा और सही समय पर वह सरसों की बिजाई कर सकेगा।
लेकिन शाम होते-होते किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। उनके लिए डीएपी लेना जी का जंजाल बना हुआ है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से खाद का संकट बना हुआ है जबकि अधिकारी किसानों को शीघ्र खाद आने का आश्वासन दे रहे हैं। अब किसानों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। वीरवार को खाद न मिलने से परेशान किसानों ने महेंद्रगढ़ में सोसायटी गोदाम के सामने और कनीना में महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर जाम लगाया।
कनीना में दो घंटे तो महेंद्रगढ़ में तीन घंटे लगाया जाम
महेंद्रगढ़ रेलवे रोड स्थित सोसायटी गोदाम के सामने तीन घंटे तथा कनीना के तीनों केंद्रों पर खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मुख्य मार्ग को दो घंटे जाम रखा। इससे पहले खरीद केंद्र के बाहर दो घंटे जाम लगाया। जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। वहां दो घंटे जाम लगाने के बाद वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग गई। पिछले एक सप्ताह के दौरान महेंद्रगढ़ रेलवे रोड पर चौथी बार किसानों ने जाम लगाया है। वहीं कनीना में दूसरी बार वीरवार को जाम लगाया गया है।
विज्ञापन
जिम्मेदार भी आश्वासन देकर झाड़ रहे पल्ला
खाद लेने के प्रयास में जब बिक्री केंद्रों के बाहर किसानों की भीड़ उमड़ती है तो जिम्मेदार भी शीघ्र खाद आने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से महेंद्रगढ़ केंद्र पर एक बार भी डीएपी खाद नहीं आया है। ऐसे में किसानों को सरसों की बिजाई करने के लिए अन्य खादों को विकल्प के रूप में प्रयोग करना पड़ रहा है।
कनीना में दिए एडवांस टोकन तो शुरू हुआ हंगामा
कनीना के बिक्री केंद्रों पर 75 किसानों को एडवांस टोकन दिए गए थे। जब किसान टोकन लेकर खाद लेने पहुंचे तो केंद्रों पर खाद न होने से किसानों को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद किसानों ने सुबह 8 बजे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पहुंचकर किसानों को समझाकर दोपहर दो बजे जाम खुलवाया।
वर्जन :
आज आने की है उम्मीद
खोरी में शुक्रवार को रेक लगने की पूरी संभावना है। खाद आते ही व्यवस्था बनाकर किसानों को वितरण कर दिया जाएगा। खाद आने की पूर्व सूचना बिक्री केंद्रों पर नहीं दी जाती है।
- जगराम यादव, प्रबंधक, हैफेड महेंद्रगढ़
वर्जन :
दो दिन में नहीं रहेगी समस्या
दो दिनों में क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। खाद आने पर जिन किसानों को टोकन दिया जा चुका है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद दिया जाएगा। दो दिन के समय में निजी एवं बिक्री केंद्रों पर खाए आएगा।
- सुरेंद्र सिंह, एसडीएम