{"_id":"694ae42cd638d78cf2037ba4","slug":"anger-among-villagers-over-use-of-substandard-materials-in-road-construction-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133878-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में रोष
Wed, 24 Dec 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 सड़क निर्माण में प्रयुक्त टाइलें। संवाद
मंडी अटेली। गांव बेगपुर से रामपुरा को जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया व कम गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करने पर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। सरकार द्वारा मांग को पूरा करते हुए इस रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री व पुरानी टाइल तथा अनियमितता बरती जाने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।
ग्रामीण विक्रम सिंह, राजपाल यादव, राजकुमार, विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, गजराज सिंह, शशिकांत, जयसिंह, लाल सिंह, सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, सुमेर सिंह व हनुमान आदि का कहना है कि बेगपुर से रामपुरा जंगलात से होकर गुजरने वाले मार्ग को काफी समय से पक्का करने की मांग चली आ रही थी।
आरोप है कि ठेकेदार द्वारा इस रास्ते को नियमावली को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है। न ही तो उस रास्ते पर नियम अनुसार रोड़िया डाली गई और न ही उस पर पानी का छिड़काव व दबाव दिया गया। यह रास्ता जंगलात भूमि में होने के कारण मजबूत बनाया जाना था, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है।