फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers demonstrated regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jul 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated regarding their demands
नारनौल। स्कीम वर्कर फेडरेशन ऑफ इंडिया, एआईयूटीयूसी जिला महेंद्रगढ़ के बैनर तले मंगलवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने स्थानीय लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सरदार पटेल पार्क में एकत्रित हुईं, जहां उन्होंने बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद सभी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक गईं। वहां मुख्यमंत्री के नाम 975 आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय देने व अन्य मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन को सौंपा। राज्य प्रधान कृष्णा देवी व जिला सचिव संतोष ढिल्लों ने कहा कि हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं प्रदेश के गावों व शहरों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने से उनमें भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, जिला सचिव छाजूराम रावत, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला सचिव संतोष ढिल्लों, ब्लाक प्रधान कृष्णा कुमारी, कमलेश, जया, सावित्री, सरला, आशा महेंद्रगढ़, नीलम, निधि, जसबीर, प्रेमलता, कृष्णा देवी, उर्मिला, सुमन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के उप प्रधान मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed