फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers demonstrated outside BJP and CDPO office

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सीडीपीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated outside BJP and CDPO office
सीडीपीओ कार्यालय में मांगों का ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर लघु सचिवालय में शुक्रवार को 66वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने की। तालमेल कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय व महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने सीडीपीओ कार्यालय शहर की सुपरवाइजरों द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को घर-घर जाकर डराने धमकाने व आंगनबाड़ी आंदोलन को प्रभावित करने की कड़ी आलोचना की। जिला प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले दो महीनों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन पर है। सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर वर्कर्स व हेल्पर्स को डरा धमकाकर आंदोलन में भाग लेने के लिए मना करना आंगनबाड़ी के जनतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीडीपीओ कार्यालय शहर नारनौल के सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर वर्कर्स व हेल्पर्स को डराने धमकाने व नोटिस का भय व डर दिखाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया तो सीडीपीओ कार्यालय शहर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, सावित्री, बलजीत, प्रेमलता, खुशमंता, चंद्रमुखी, कौशल्या, सुनीता, कमलेश, सरस्वती, सुरेश कुमारी, कृष्णा कुमारी, उर्मिला, सरला, सुनीता, मनीषा, पूजा, लवली, बबीता, सुखदेव, सविता, रेखा, मंजू, दीपमाला, राजबाला, मनोज, सिलोचना, जया, माया, सुमन, दयाकौर, रोशनी, भानवती व लाजवंती आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed