{"_id":"6206a9148e9a903be1647859","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-outside-bjp-and-cdpo-office-narnol-news-rtk6380693127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सीडीपीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सीडीपीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सीडीपीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
फोटो नंबर 20
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर लघु सचिवालय में शुक्रवार को 66वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने की। तालमेल कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय व महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने सीडीपीओ कार्यालय शहर की सुपरवाइजरों द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को घर-घर जाकर डराने धमकाने व आंगनबाड़ी आंदोलन को प्रभावित करने की कड़ी आलोचना की। जिला प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले दो महीनों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन पर है। सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर वर्कर्स व हेल्पर्स को डरा धमकाकर आंदोलन में भाग लेने के लिए मना करना आंगनबाड़ी के जनतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीडीपीओ कार्यालय शहर नारनौल के सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर वर्कर्स व हेल्पर्स को डराने धमकाने व नोटिस का भय व डर दिखाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया तो सीडीपीओ कार्यालय शहर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, सावित्री, बलजीत, प्रेमलता, खुशमंता, चंद्रमुखी, कौशल्या, सुनीता, कमलेश, सरस्वती, सुरेश कुमारी, कृष्णा कुमारी, उर्मिला, सरला, सुनीता, मनीषा, पूजा, लवली, बबीता, सुखदेव, सविता, रेखा, मंजू, दीपमाला, राजबाला, मनोज, सिलोचना, जया, माया, सुमन, दयाकौर, रोशनी, भानवती व लाजवंती आदि उपस्थित रही।