फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An event will be held at the Central University of Haryana on International Yoga Day.

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा आयोजन

Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
An event will be held at the Central University of Haryana on International Yoga Day.
फोटो संख्या:68 अर्जुन अवार्डी दीपक निवास हुड्डा। - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा होंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है बल्कि यह मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। वर्तमान समय में योग विश्वभर में भारत की सांस्कृतिक धरोहर और जीवन-दर्शन के रूप में स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन

योग विभाग के शिक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में योग जागरूकता अभियान चलाया गया है। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और नागरिकों को योग का महत्व, उसके वैज्ञानिक आधार और स्वस्थ जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग विभाग की ओर से 10 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों और क्षेत्र के नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed